Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के जलालपुर टेगाई गांव की गीता देवी पत्नी राम सिंह ने बताया कि सात अगस्त की शाम अतः बजे के करीब उसकी बकरी गांव के एक व्यक्ति के घर चली गई , इस दौरान विपक्षी घर में चढ़कर गाली गलौच करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मिलकर ईंट पत्थर व धारदार हथियार से मारपीट करने लगे , शोर गुल सुनकर बीच बचाव के लिए आया उसका पुत्र अमित यादव , कुलदीप यादव व सोनी यादव के साथ भी मारपीट कर चोटिल कर दिया और उसकी अंगुली कट गई , पीड़िता के मुताबिक मारपीट के दौरान एक युवक उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए । किसी तरह भाग कर जान बचाई जिसके बाद विपक्षी धमकी देते हुए चले गए । पीड़िता ने कार्यवाही हेतु कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र दिया जिसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी सिराथू भेज दिया । कार्यवाही न होने पर गीता देवी न्यायालय की शरण में गई । न्यायालय के आदेश पर कोखराज पुलिस ने जलालपुर टेंगाई गांव निवासी भारत लाल , मंजू देवी , नवनीत यादव , सत्या , साक्षी , छेद्दू , नीता व अनुराग के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।