विवाहिता ने देवर व ससुर पर लगाया प्रताणित करने व मारपीट का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में ब्याही एक विवाहिता का आरोप है कि उसका देवर व ससुर आएदिन गाली गलौच कर प्रताणित कर मारपीट कर घर से भगाने की धमकी देते है, विवाहिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के वार्ड नं 12 नए नगर निवासी अंजलि देवी पत्नी राम सुंदर ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब उसका देवर चप्पल पहनकर घर के अंदर घुसा तो उसने विरोध किया, इस दौरान देवर उसको गाली गलौच करने लगा, विवाहिता का आरोप है उसकी शादी को सात साल हुए है शादी के कुछ माह बाद उसके देवर व ससुर आएदिन गाली गलौच, मारपीट एवं धमकी देते है साथ ही पैसा व जेवर की मांग करते है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *