Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के कनवार बॉर्डर के पास हाईवे क्रास कर रही महिला को तेज रफ्तार पिकअप टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मृतका के पुत्र की तहरीर पर सैनी पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव निवासी श्री देवी पत्नी स्व सरोजे लाल गुप्ता 56 वर्ष शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे के करीब अपने पुत्र राम मिलन के साथ बाइक से अपने मायके फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हरदासपुर प्रेम नगर निमंत्रण में जा रही थी, महिला जैसे ही कनवार गांव के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंची तभी राम मिलन बाइक सहित डिवाइडर क्रास कर उस पार पहुंच गया और देवी पैदल ही हाईवे पार करने लगी तभी प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप महिला को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । वहीं मृतका के पुत्र राम मिलन की तहरीर पर सैनी पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है । महिला के चार पुत्र है जिनमें तीन मुंबई में रहते है और राम मिलन गुजरात के सूरत में रहता है जो शुक्रवार को अपने घर आया था । महिला की मौत की खबर पर घर परिवार में कोहराम मच गया।