Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSAMBI NEWS: हबीब अशरफ एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के ज़ेरे सदारत मौलाना सैयद मोहम्मद चांद मियां काज़मी की अध्यक्षता में बरोज़ इतवार सुबह 10 बजे निकट दरगाह ख्वाजा कड़क शाह अबदाल रहमतुल्लाह सुल्तानपुर अशरफ नगर कड़ा में जलसा-ए-आम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुकर्रिर हज़रात मौलाना अशफाक हुसैन क़ादरी, सैयद मुमताज़ आलम रिज़वी, सूफ़ी अबरार मियां, मौलाना नसीम अहमद, मौलाना दीन मोहम्मद, रिज़वान अहमद वग़ैरह अपनी तक़रीरात पेश करेंगे। मजलिसे इस्तक़बालिया में सैयद शाह कमल अशरफ, सैयद जमाल अशरफ, सैयद शाह वली अशरफ, सैयद मोहम्मद जहीर, सैयद मोहम्मद शाकिर, सैयद मोहम्मद साबिर, सैयद मोहम्मद रऊफ, सैयद मोहम्मद राशिद, सैयद यासीन अली, सैयद एहसान अज़ीज़ और कलीमुल्ला काज़मी शामिल रहेंगे। कनवीनर ए जलसा अली अहमद ने तमाम अज़ीज़ान और अकीदतमंदों से अपील की है कि कसीर तादाद में शरीक होकर उलमाए किराम की तक़रीर सुनें और सवाबे दारेन हासिल करें। ख़वातीन के लिए पर्दे का माक़ूल इंतज़ाम किया गया है।