प्रतियोगिताओं व प्रशिक्षण में नवनियुक्त अध्यापकों दे वरीयता:निधि शुक्ला

KAUSAMBI NEWS: निपुण भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व  गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन शनिवार को  डायट मंझनपुर  में किया गया। बैठक की अध्यक्षता डायट प्राचार्य निधि शुक्ला ने की। बैठक में  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशांबी, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स पर्सन एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) उपस्थित रहे। डायट प्राचार्य ने बैठक में एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी  एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना 28 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  मेंटर्स के द्वारा  जिन विद्यालयों में कमियां बताया जाएं, उन्हें दूर कराना सुनिश्चित करें। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम जिसमें अधिकतम शिक्षकों की प्रतिभागिता हो, अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अंदर करवाने के निर्देश दिए गए। नवंबर माह में डायट स्तर पर आयोजित होने वाले कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, गणित प्रदर्शनी आदि और अन्य प्रशिक्षण में नवनियुक्त अध्यापक को वरीयता दिया जाए व  जो अध्यापक प्रशिक्षण में न प्रतिभाग किए हो ,उनको अवसर दिया जाए। निपुण तालिका ठीक ढंग से भरा जाए छात्रों का आंकलन कर अर्जित दक्षता का ही अंकन किया जाएं। कोलोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत कार्यकत्री के साथ नोडल शिक्षक समन्वय स्थापित कर उन्हें शैक्षिक सपोर्ट अनिवार्य रूप दे।
जनपद  के समस्त विद्यालयों में निपुण प्लस ऐप के माध्यम से शिक्षकों द्वारा शत-प्रतिशत आकलन कराया जाए। शिक्षक संदर्शिका, गणित किट, टीएलएम, चार्ट, पोस्टर आदि का प्रयोग, निपुण तालिका को नियमित रूप से अपडेट कराने, टाइम एंड मोशन स्टडी,समय सारणी के अनुसार शिक्षण, शिक्षक डायरी अपडेट कराने और कार्य पुस्तिकाओं का शिक्षण में प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की तैयारी कराने, विद्या ज्ञान परीक्षा के लिए  छात्रों के अभिभावकों को प्रेरित कर अधिक से अधिक आवेदन कराने, योग्य शिक्षकों का समूह बना बनाकर उन्हें उचित प्लेटफार्म देने के निर्देश दिए। सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान शिक्षकों की शैक्षणिक समस्याओं का समाधान किया जाए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *