Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSAMBI NEWS: सिराथू तहसील के हिसामपुर परसखी में शिव हनुमान मंदिर सेवा संस्थान की ओर से दक्षिणमुखी बजरंगबली के दरबार में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य कलश यात्रा का तीन दिवसीय कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिसमें 108 सुंदर कांड पाठ के बाद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। संस्थान के अध्यक्ष अमरीश पांडेय ने बताया कि 26 अक्टूबर रविवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। उसके बाद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से स्थापित की जाएगी। 27 अक्टूबर को सोमवार को अखंड रामायण पाठ का प्रारम्भ होगा और 28 अक्टूबर मंगलवार को अखंड रामायण पाठ का समापन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्त शामिल होंगे।