Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: जनपद में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत शनिवार को व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने इन कार्यक्रमों का संचालन किया। इन टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। अभियान का लक्ष्य उन्हें सरकारी योजनाओं और आपातकालीन सेवाओं से जोड़ना था। कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुमन योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई। टीमों ने पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सतर्क, सुरक्षित और आत्मनिर्भर रहने के लिए प्रेरित किया।