Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फतेहपुर सदर में तैनात हैं एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव
FATEHPUR NEWS: फतेहपुर की सदर तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव के लखनऊ शहर के मड़ियांव क्षेत्र स्थित उनके घर में बीती रात चोरों ने उनके निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। चोरों ने नकदी और गहने चोरी किए। इस मामले में एसडीएम ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर सदर तहसील में तैनात एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव का घर लखनऊ के मड़ियांव स्थित साईं सिटी कॉलोनी में है। एफआईआर के मुताबिक, घटना 24 अक्टूबर की रात करीब 2:40 से 5 बजे के बीच की है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर दिखा है। उसने बाउंड्री फांदी। दूसरा चोर दूसरे रास्ते से अंदर गया। घर के अंदर चोर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। बताया जा रहा है कि दूसरा चोर भी था जो दूसरी जगह से दीवार फांदा। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। चोर ने पहले गेट की एक तरफ से चढ़ने की कोशिश की। उधर से नहीं चढ़ पाया तो दूसरी तरफ आया।
चोरी की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू की। डॉग घर के बगल वाली गली तक जाकर रुक गया। जांच में सामने आया कि जिस घर में चोरी हुई है, वहां पर 24 घंटे रामभजन चलता है। इसके बारे में अनजान लोगों को जानकारी नहीं थी। पुलिस को आशंका है कि कोई करीबी इस चोरी की घटना में शामिल है।