बिंदकी सीएचसी में संयुक्त निदेशक का निरीक्षण, मिला आल इज वेल

FATEHPUR NEWS: जनपद के बिंदकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रयागराज मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिलीवरी रूम, इमरजेंसी कक्ष और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, उपस्थित रजिस्टर और दवाओं का स्टॉक रजिस्टर भी देखा गया। वहीं पत्रकारों से बातचीत में डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सभी व्यवस्थाएं बेहतर मिली हैं। मरीजों और तीमारदारों से भी बात की गई, जिनसे कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को संतोषजनक पाया। संयुक्त निदेशक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह डॉ. सिंह की मेहनत का परिणाम है कि केंद्र की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। इस निरीक्षण के दौरान डॉ. राजेश कुमार के साथ मंडलीय परामर्शदाता (फैमिली प्लानिंग) डॉ. दिनेश कुमार, डिविजनल कम्युनिटी मैनेजर डॉ. मनीष त्रिपाठी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *