थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति फेज़-5.0” के तहत विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। कार्यक्रम के दौरान (A) संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई एवं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को “नो हेलमेट – नो फ्यूल” अभियान के तहत चेतावनी दी गई। (B) कस्बा मिर्जापुर, (C) ग्राम मिर्जापुर (बैंक वाली गली), (D) उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर पोल में महिला एवं बालिकाओं के साथ जागरूकता चौपाल आयोजित की गई।
मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा (Digital Arresting), झूठी अफवाहों से सावधानी, महिला सशक्तिकरण, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, एवं महिला सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।
📞 1090 – वूमेन पावर लाइन
📞 1930 – साइबर अपराध रिपोर्टिंग
📞 108 – एम्बुलेंस सेवा
📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *