Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर थाना सैफई पुलिस द्वारा ग्राम मधइयापुर एवं हीरापुर ग्राम पंचायत में जन-जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित इस चौपाल में पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता, सतर्कता और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर — 112, 102/108, 1090, 1098, 181, 1076, 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिसकर्मियों ने चौपाल में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को विधवा पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं और मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ रही है।