थाना दिवस में थानाध्यक्ष कमल भाटी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

फोटो: शिकायतें सुनते हुए थाना अध्यक्ष कमल भाटी

ETAWA NEWS: थाना सभागार में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष कमल भाटी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल चार शिकायतें दर्ज की गईं, जो सभी जमीनी विवादों से संबंधित रहीं। सिरहोल निवासी श्याम बिहारी ने गली में अवैध कब्जे की शिकायत की, जबकि ग्राम निलोई के प्रवेंद्र सिंह ने बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। राजीव कुमार ने विपक्षी पक्ष द्वारा खेत पर कब्जे की नीयत से घूरा डालने की शिकायत की। वहीं, आदर्श माध्यमिक विद्यालय सिगावली के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने खेल मैदान पर दबंगों के कब्जे की बात कही।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने सभी मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों में निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *