Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो: एक्सीडेंट के बाद मौके पर खड़े ट्रक-ट्रैक्टर
सड़क पर फैले डीजल से हाईवे पर रही अफरा-तफरी
ETAWA NEWS: शनिवार दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉडर्न तहसील के समीप ट्रैक्टर ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त भिडंत से ट्रक का डीजल टैंक फट गया जिससे टैंक में भरा डीजल सड़क पर फैल गया। गनीमत यह रही के इस बड़े हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई।शनिवार दोपहर को चौबिया से धान-चावल मिल से धान पलटकर मॉडर्न तहसील के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर उल्टी दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने दिल्ली से छतरपुर वाया इटावा हाईवे रोड जा रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और डीजल सड़क पर फैल गया। देखते ही देखते सड़क पर चिकनाई बढ़ने से मार्ग फिसलनभरा हो गया। परिणामस्वरूप करीब कुछ बाइक सवार फिसलकर गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई अधिकारियों ने मशीनों से सड़क को यातायात के लिए सुलभ बनाया।लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात पुनः सामान्य हो सका।इस दौरान हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर दोनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।