सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल मासूम पल्लवी की इलाज के दौरान मौत

ETAWA NEWS: राष्ट्रीय राजमार्ग पर 23 अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल हुई आठ वर्षीय पल्लवी पुत्री कुलदीप निवासी भावलपुर की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पल्लवी  सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात्रि को पल्लवी ने दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *