बसपा की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक इकलासपुरा रोड़ तथागत शिक्षण संस्थान में हुई सम्पन्न

मुख्य अतिथि द्वारा बैठक में जोन स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

JALAUN NEWS: बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक शहर के इकलासपुरा रोड़ स्थित तथागत शिक्षण संस्थान में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में  भीमराव अम्बेडकर एवं विशिष्ट अतिथि के मुख्य मंडल प्रभारी झांसी एवं चित्रकूट लालाराम अहिरवार मुख्य मंडल प्रभारी झांसी, रविकांत मौर्या मुख्य मंडल प्रभारी झांसी, मानवेंद्र पटेल झांसी मंडल प्रभारी, रामबाबू चिरगैया झांसी मंडल प्रभारी मौजूद रहें।जबकि बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष डा. बृजेश जाटव की। बैठक के मुख्य अतिथि भीमराव अम्बेडकर ने कहा कि कोई किसी पद पर हो सभी कार्यकर्ता है सभी को एक ही काम दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भागे कोई नहीं लड़ाई लड़ेगा। काम के आधार पर ही मूल्यांकन किया जायेगा।बसपा सुप्रीमो मायावती ने जो कार्य सौपा है उसको लगन के साथ पूरा करना है।बूथ लेविल तक सिस्टम को बनायेंगे तथा पार्टी चलाने के सहयोग सभी को करना है।बसपा सुप्रीमो बहन मायावती मांगती है संगठन को मजबूत और चलाने के लिए। बूथ पर पहुंच कर सभी को एकजुट करना है तथा बूथ कमेटियों को तैयार करना है तथा रैली में लखनऊ पहुंचने वालों के नामों की लिस्ट तैयार करना जरुरी है।उन्होन कहा कि हमारा टारगेट है जिसकों पूरा करने के लिए छोटे-छोटे जोनों में बांटा गया है।माधौगढ़ विधानसभा में छ जोन हो गये।जिसके इंचार्ज मानवेंद्र पटेल के साथ एक और रखा गया। इसी तरह जालौन व कालपी विधानसभा को भी कई जोनों में विभाजित किया गया है।इस मौके पर प्रमुख रूप बसपा युवा नेता इकलाख जालौन, पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रधान रामऔतार यादव, आनंद परिहार, मिथलेश बरसार, विनय गौतम, विधानसभा अध्यक्ष माधौगढ़ कन्हैया लाल कुशवाहा, कीरत सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष किशुनलाल पाल, शिवशंकर टिमरो वरिष्ठ बसपा नेता, सुरेशचंद्र गौतम, मनोज याज्ञिक, विकल प्रजापति, राजेश जाटव, रफीउद्दीन पन्नू, परवेज़ खान कालपी, अल्ताफ खा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राममिलन गौतम, शैलेंद्र शिरोमणि, उदय विलाया, बब्लू चौधरी विधानसभा अध्यक्ष उरई, रामसनेही बाबू जी, डा. देवेंद्र अहिरवार सहित सैकडों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *