Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: मां पीताम्बरा माई प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा नौ दिवसीय संगीतमयी विशाल श्री रामकथा के शुभारंभ के शुभ अवसर पर आज 25 अक्टूबर को पारीक्षित के आवास कोंच बस स्टैंड के पास उरई से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो बस स्टैंड तिराहा,वेदिका गेस्ट हाउस से जेल रोड होती हुई कई छोटे बड़े रास्ते में मिलने वाले मंदिरों की पूजा अर्चना करते हुए सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर पहुंच कर भगवान श्री राम जी-सीता जी,लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी, शंकर जी गणेश जी, लक्ष्मी जी आदि सभी देवताओं व देवियों की पूजा अर्चना की गईं। इसके बाद कलश यात्रा मां पीताम्बरा गार्डन कोंच रोड राठौर नर्सरी के लिए प्रस्थान कर गई। जहां पर पहुंच कर श्री राम कथा का शुभारंभ वृन्दावन धाम से पधारे श्रीराम कथा प्रवक्ता श्री जगदीश नन्दन जी महाराज के मुखारविंद से भक्तगणों को कथा सुना कर भावाविभोर कर दिया गया। कलशयात्रा में सैकड़ों भक्त गणों महिलाओं व पुरुषों द्वारा पीले वस्त्र धारण कर भाग लिया गया। उपरोक्त शोभायात्रा में बैण्ड बाजों की गूंज रही।रथ पर वृन्दावन धाम के श्री राम कथा प्रवक्ता विराजमान होकर कलशयात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। आयोजक ने बताया कि श्री राम कथा का विराम 2 नवम्बर को होगा। 3 नवम्बर को पूर्णाहुति एवं विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। उपरोक्त श्री राम कथा कार्यक्रम मां पीताम्बरा गार्डन राठौर नर्सरी एण्ड फार्म कोंच रोड कांशीराम कालोनी जाने वाले रोड के पहले उरई में श्री धाम वृन्दावन से पधारे श्री जगदीश नन्दन जी महाराज श्री राम कथा प्रवक्ता के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। उपरोक्त कार्यक्रम में सहायक ब्यास पूज्या किशोरी जी नन्दन कृपा परिवार भी शामिल होंगी। श्री राम कथा के आयोजक एवं पारीक्षित डा.राजकुमार राठौर व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्ञान देवी व उनके समस्त परिवार द्वारा सभी भक्त गणों से अपील की है कि उपरोक्त कार्यक्रम में अवश्य ही उपस्थित होकर भगवान श्री राम जी कथा का श्रवण कर अपना जीवन धन्य बनाये। श्री राम कथा आयोजक ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास जी महामण्डेश्वर की भी अनुमति मिल चुकी है।जो श्री राम कथा कार्यक्रम में अपनी सं मण्डली के साथ शामिल होंगे।