Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: चुर्खी कोतवाली क्षेत्र में ग्राम जलालपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा निवासी 30 वर्षीय अनिरुद्ध पुत्र अजय पाल गांव में किसानी कर पत्नी रोशनी व एक पुत्र एक पुत्री का भरण पोषण कर रहा था। वह गुरुवार को किसी काम से जलालपुर गया था। बताया गया है कि देर शाम को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम जलालपुर के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाए होने के कारण वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई और मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा था। जहां पर उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में कोतवाली निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। टक्कर मारने बाले वाहन की तलाश की जा रही है।