Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

झांसी मंडल में दो ‘वार रूम’ से त्योहारों की रेल संचालन पर 24×7 नजर
JHANSI NEWS: छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए झांसी रेल मंडल द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में मंडल में कुल 46 विशेष रेलगाड़ियाँ तथा 20 ऑन डिमांड रेलगाड़ियाँ संचालित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। रविवार (26.10.2025) को भी हज़रत निजामुद्दीन के लिए दो ऑन डिमांड ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।अत्यधिक भीड़ वाले ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल के जवान सतत गश्त कर यात्रियों की सहायता कर रहे हैं। साथ ही आरपीएफ एवं जीआरपी टीमें मिलकर निरंतर मॉनिटरिंग कर रही हैं ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। स्थिति की रियल-टाइम निगरानी हेतु दो वार रूम स्थापित किए गए हैं — एक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर तथा दूसरा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में। इन वार रूम में वरिष्ठ अधिकारी 24×7 मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रत्येक समस्या का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। स्टेशन पर यात्रियों को सहायता प्रदान करने हेतु आरपीएफ जवान प्लेटफार्मों पर सक्रिय रूप से तैनात हैं, जो ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में यात्रियों को सहायता दे रहे हैं। लगातार जन-सूचनाएँ एवं घोषणाएँ की जा रही हैं ताकि आरक्षित कोचों में बिना टिकट कोई यात्री प्रवेश न करे। वहीं, पार्किंग एरिया में वाणिज्य निरीक्षकों द्वारा भी निगरानी रखी जा रही है, जिससे स्टेशन परिसर में सुव्यवस्था बनी रहे।