Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

टीएफआई का हुआ गठन डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा बनाए गए राष्ट्रीय अध्यक्ष
JHANSI NEWS: टीईटी अनिवार्यता आदेश के उपरान्त शिक्षकों में उत्पन्न हुई संशय की स्थिति को दूर करने के लिए शिक्षक नेताओं ने सक्रियता दिखाई है। इसी कड़ी में देशभर के शिक्षकों ने संयुक्त संगठन खड़ा किया है। टीचर फेडरेशन ऑफ इण्डिया नाम से बनाए गए संगठन में प्रमुख घटक के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्मिलित है। इसके प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा को सर्वसम्मति से टीएफआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। 21 नवम्बर को इसी बैनर तले लाखों की संख्या में शिक्षक महारैली में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को चेताने की मंशा से महारैली का उद्घोष कर दिया है। यह दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित की गई है। जनपद झांसी में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। उनके क्रान्तिकारी और सशक्त नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता थोपने के निर्णय का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, अब्दुल नोमान, शिवकुमार पाराशर, पुष्पेन्द्र कुशवाहा, आनंद मोहन मिश्रा,हर्षेन्दु गोस्वामी, आनन्द मोहन मिश्रा, देवेश शर्मा, जितेन्द्र सिंह, संजीव अड़जरिया, उमाशंकर शर्मा, कैलाश वैश्य,आदि ने दिनेश चन्द्र शर्मा को बधाई प्रेषित की।