Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जरी विभाग के अन्तर्गत डा० मयंक सिंह, प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में, डा० सचिन माहुर, डा० सुधीर कुमार एवं डा० डी० नाथ के विशिष्ट आतिथ्य में एवं डा० दिनेश राजपूत विभागाध्यक्ष, न्यूरो सर्जरी विभाग के निर्देशन में विश्व स्पाइना बिफिडा दिवस के अवसर पर (बच्चों में रीढ़ की हड्डी में जन्मजात विकृति) के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
डा० दिनेश राजपूत ने सभी अतिथियों एवं मरीजों, तीमारदारों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों में यह बीमारी मां के गर्भ से शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि गर्भ धारण करने को सुनियोजित करने का विचार आने से एक माह पूर्व ही फोलिक एसिड की गोली एवं पौष्टिक भोजन लेना शुरू कर देना चाहिए। यह बीमारी भारत वर्ष में 1000 लाइव बर्थ में से 4 से 5 बच्चों में पाई जाती है। डा० निखिल खंताल ने बीमारी को केसे पहचाने, डा० एच० पी० राय ने बीमारी का इलाज करने के विषय में, डा० डी० नाथ ने पैथोलॉजी से जांच पर एवं डा० सुधीर कुमार ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
डा० मयंक सिंह प्रधानाचार्य ने कहा कि जागरूकता दिवस मनाने का उद्देश्य जन मानस को विषय विशेष से अवगत कराना है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डा० प्रदीप श्रीवास्तव ने किया एवं आभार वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा० दिनेश शुक्ला ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डा० नूतन अग्रवाल डीन एकेडमिक, डा० मधुर्मय, डा० राम बाबू सिंह, डा० कुलदीप चन्देल, डा० सिप्पी अग्रवाल, डा० सुचेता राजपूत, डा० ओम शंकर चौरसिया, डा० नीरज बनौरिया, डा० खुश्तर हैदर, डा० सुधा चतुर्वेदी, डा० राजीव कुमार, डा० अर्पित अग्रवाल, डा० अम्बर गुप्ता, डा० सुरेन्द्र विक्रम साहू, डा० हर्ष, राजकुमारी, राखी, दीपक खेड़ा, धर्मेन्द्र यादव, आकाश यादव, गौतम, देवेन्द्र व, नसीम, अनिल रजक, आदि का सराहनीय योगदान रहा।