महिला के गले से सोने की चैन लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

JHANSI NEWS: दिन दहाड़े वृद्ध महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चैन लूटने वाले आरोपी को थाना सीपरी बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की चैन बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक गत रोज आवास विकास आरोग्य सदन चौराहा निवासी निशा पांडे ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि वह बुधवार की दोपहर अपनी जेठानी के घर कुंडपाथा जा रही थी। जैसे वह पार्क के नजदीक पहुंची तभी एक लाल कलर की स्कूटी सवार युवक आया और झपट्टा मारकर इसके गले से सोने की चैन लूटकर भाग गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस घटना को वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने गंभीरता से  लिया और थाना सीपरी बाजार  पुलिस को खुलासा करने के निर्देश दिए थे। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के निर्देशन पर आरोपी लुटेरे की तलाश में लगी सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, मसीहागंज चौकी प्रभारी गोकुल सिंह, कांस्टेबल धारा सिंह, पंकज जाट ने शिवपुरी रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की लूटी गई चैन बरामद कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम दीपांशु मिश्रा निवासी हिंगन कटरा नरिया बाजार झांसी बताया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक भाजपा नेता का रिश्तेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *