Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: श्री श्री 1008 श्री ध्रुव कुटी मंदिर कुशवाहा समाज पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, अध्यक्षता अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा तालबेहट ब्लाक अध्यक्ष डॉ राजू कुशवाहा खांदी ग्राम पंचायत से संभावित प्रत्याशी के आतिथ्य में बैठक आयोजित हुई. बैठक में बताया गया की ललितपुर में कुश कुटी मंदिर पर 25 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं परिचय सम्मेलन होने जा रहा है. जिसमें डॉ राजू कुशवाहा को अहम जिम्मेदारी दी गई । अखिल भारतीय कुशवाह महासभा तालबेहट ब्लाक अध्यक्ष डॉ राजू कुशवाहा खांदी ग्राम पंचायत से संभावित प्रत्याशी ने बताया कि अखिल भारतीय जिला कुशवाहा समाज ललितपुर द्वारा 25.नबम्बर .2025 को विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर श्री राम बारात सामूहिक आदर्श विवाह एवं नव युवक_ युवती परिचय सम्मेलन, पत्रिका विमोचन कार्यक्रम के उपलक्ष में ब्लॉक स्तर पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई । जिसमें समिति के पदाधिकारीयों एवं गणमान्य नागरिक आवश्यक रूप से उपस्थित हुए एवं मीटिंग को सफल बनाया एवं समाज में फैली / व्याप्त कुरीतियों पर अपने अपने विचार रखकर समाज के उत्थान में सहयोग कर समाज को एक नई दिशा प्रदान करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजू कुशवाहा ,ब्लॉक मंत्री बी दयाल कुशवाहा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनंतराम कुशवाहा ,जसरथ कुशवाहा, लखन कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, बाबा, राजेश कुशवाहा ,गायक तुलसी कुशवाहा, अंत में डॉ राजू कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया ।