फ्यूजेन इंटरनेशनल स्कूल ने जीते 11 पदक

फोटो-’ब्रेन-ओ-ब्रेन’ सुडोकू चैंपियनशिप में भाग लेने वाले फ्यूजेन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्रायें

PRAYAGRAJ NEWS: फ्यूजेन इंटरनेशनल स्कूल करेली प्रयागराज ने जिला स्तरीय इंटर स्कूल ’ब्रेन-ओ-ब्रेन’ सुडोकू चैंपियनशिप में सात स्वर्ण एवं चार रजत पदक सहित 11 पदक जीते।
केपी कम्युनिटी सेंटर में रविवार को 4 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित चैंपियनशिप में आठ स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
फ्यूजेन इंटरनेशनल स्कूल की सीईओ इकरा नवाब के अनुसार चैंपियनशिप में मलक रेहान, उबैद आलम, इनायत अंसारी, रूबाना फातिमा, साइमा सिद्दीकी, सिमरा रईस एवं हिफज़ा अमीन ने स्वर्ण पदक और शबाना फातिमा, आयत अंसारी, मोहम्मद अखलद, मोहम्मद साक़िब ने रजत पदक जीता। स्कूल के चेयरमैन मोहम्मद तल्हा हनफी और प्रधानाचार्या मारिया जमाल ने पदक विजेताओं सहित सभी 32 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *