मुकर्रम की गेंदबाजी से शिवपुर क्लब ने उद्घाटन मुकाबला जीता

फोटो:असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मिलते मुख्य अतिथि हिमांशु कुमार कुशवाहा

असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

PRAYAGRAJ NEWS: शिवपुर क्रिकेट क्लब वाराणसी ने डीएसए क्लब प्रयागराज को दस विकेट से हराकर सैयद असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत में वामहस्त स्पिनर मुकर्रम रजा की अचूक गेंदबाजी (5-4-09-7) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी डीएसए क्लब की टीम 13.4 ओवर में मात्र 40 रन पर सिमट गई। कोई बल्लेबाज दो अंको में नहीं पहुंचा। अतिरिक्त के रूप में सर्वाधिक 25 रन मिले। शिवपुर क्लब के मुकर्रम रजा ने सात और रोहित पटेल ने पांच रन देखकर दो विकेट लिया। जवाब में शिवपुर क्लब ने 7.5 ओवर में बिना विकेट खोए 44 रन बना लिए। मोहम्मद अहमद 21 और रुद्रांश सिंह 15 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व मोहम्मद नबी ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद आशीष भारतीय ने स्कोरिंग की। कमेंट्री अनवर सिद्दीकी ने की। मैच के बाद रेलवे के वरिष्ठ क्रिकेटर सफदर अली ने मुकर्रम रजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इसे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिमांशु कुमार कुशवाहा (सीएमडी, एके इंफ्राड्रीम लिमिटेड) एवं विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अशरफ (सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार, औद्योगिक न्यायाधिकरण, यूपी) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। आयोजन सचिव शमशेर अहमद चंदू, आयोजन समिति के अध्यक्ष शाहिद अस्करी और सह सचिव फैयाज अहमद राईन ने बुके देकर ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मोहम्मद रिजवान ने किया। इस मौके पर पूर्व रणजी क्रिकेटर,  मोहम्मद तारिफ, फरासत उल्लाह, मसूद खान, विनय दुबे, शीबू भट्टाचार्य, लियाकत अली, सैयद मोहम्मद शहाब, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष यादव, गौहर काजमी, रमेश पाल, परवेज़ आलम, देवेश मिश्र, शमशेर अली खान, एमएसआर नकवी, मोहम्मद अनवार, सैफी अहमद, खालिद आदि मौजूद रहे। सोमवार को शिवपुरी वाराणसी का मुकाबला भानु प्रताप सिंह क्लब प्रयागराज से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *