समाजसेवी अरुण द्विवेदी के घर पहुंचे पूर्व विधायक उदयभान करवरिया छोटे भाई के निधन पर जताई शोक संवेदना

PRAYAGRAJ NEWS: कौशांबी के महिला ग्राम के प्रतिष्ठित सामाजिक नागरिक अरुण द्विवेदी के छोटे भाई वरुण द्विवेदी (59) के असामयिक निधन पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया उनके आवास पर शोक संवेदना जताने पहुंचे। इस मौके पर उदयभान ने कहा कि ईश्वर की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती। दुख की इस घड़ी में वे अरुण द्विवेदी के परिवार के साथ हैं। गौरतलब है कि अरुण द्विवेदी के छोटे भाई वरुण द्विवेदी काफी मृदभाषी व मिलनसार स्वभाव के थे। निधन की सूचना पर मुंबई में टीवी व फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय स्वर्गीय वरुण द्विवेदी के भतीजे रोहित द्विवेदी ने भी परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना जताई। कुछ दिन पहले असामयिक उनका निधन हो गया था। निधन की सूचना पर मुंबई में टीवी व फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय स्वर्गीय वरुण द्विवेदी के भतीजे रोहित द्विवेदी ने भी परिवार के बीच पहुंचकर शोक संवेदना जताई। इस मौके पर अरुण द्विवेदी, लकी द्विवेदी, भाजपा प्रयागराज के सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, सहित पूरा द्विवेदी परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *