भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 1216 बूथों पर सुना गया मन की बात

पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी में लोगों से शामिल होने की अपील की

PRAYAGRAJ NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127 वें संस्करण को भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों द्वारा महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त 1216 बूथों पर सुना गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनते हुए कहा कि मन की बात में प्रधानमंत्री ने महापर्व छठ की शुभकामनाएं देते हुए इसे संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की एकता का प्रतिबिंब बताया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर 31अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी में लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। ” खेड़ा सत्याग्रह” से लेकर “बोरसद सत्याग्रह” तक अनेक आंदोलनों में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने स्वच्छता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उप प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के रूप में योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। देश की एकता अखंडता के लिए सरदार पटेल ने अद्वितीय प्रयास किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में प्लास्टिक कचरा साफ करने की पहल, कोरापुट कॉफी का जिक्र करते हुए जंगली जीवन की महत्ता पर मन की बात रखी। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय व सभी 15 मंडलों के मंडल अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुना। राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रदेश सह संयोजक डॉ शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, नवाब खान, रमेश पासी, अरुण पटेल ,रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, देवेश सिंह, प्रवीण भारती, विश्वास श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी आदि ने भी मन की बात सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *