जिला अपराध निरोधक कमेटी की परिचयात्मक बैठक सफलतापूर्वक हुई संपन्न

बैठक की भूमिका निभाकर कई जानकारियां दी, दिगम्बर तिवारी

JALAUN NEWS: जिला अपराध निरोधक कमेटी द्वारा आयोजित परिचयात्मक बैठक एवं स्नेहपूर्ण सहभोज कार्यक्रम आज सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था के सदस्यों के मध्य आपसी परिचय, आत्मीय भाव एवं संगठन की एकता को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर जिला सचिव  दिगम्बर तिवारी  संयुक्त सचिव अभिलाष तिवारी जी सहित संस्था के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गरिमा पाठक द्विवेदी, नारायण द्विवेदी, दिलीप श्रीवास्तव, हरिओम द्विवेदी, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी दीपक, तथा विजय और खास तौर से विजय  की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इन सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
बैठक में सभी ने यह मत व्यक्त किया कि ऐसे स्नेहपूर्ण आयोजन संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति में नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के उपाध्यक्ष राम शंकर गौर  ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। सहभोज के दौरान आपसी स्नेह, सहयोग और सौहार्द का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायक रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *