Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गांव सभा में केन्द्रीय विद्यालय खुलने से गांव एवं जिले के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी : ग्राम प्रधान
JALAUN NEWS: ग्राम पंचायत अजनारी व बड़ेरा विकास खण्ड डकोर जनपद जालौन में वर्तमान प्रधान साधना कुशवाहा द्वारा शिक्षा-दीक्षा के विकास के साथ साथ गांव में साढ़े चार साल के कार्यकाल में चार चांद लगा दिए गए हैं। कार्यक्रम का मलेरिया विभाग में तैनात श्री सुरजीत कुशवाहा द्वारा सफल संचालन किया गया।
उपरोक्त संबंध में प्रधान प्रतिनिधि पति डा.राकेश कुमार कुशवाहा राजकीय मेडिकल कॉलेज ने बताया कि मेरी ग्राम सभा में बड़ेरा में 25 बीघा ग्राम पंचायत की जमीन पड़ी थी। मुझे उसकी जानकारी हुई कि केन्द्र सरकार द्वारा जनपद में केन्द्रीय विद्यालय खोलने हेतु शासन से अनुमति मिल चुकी है। तो मैंने जिलाधिकारी महोदय से मिल कर केन्द्रीय विद्यालय खोलने हेतु जमीन देने की बात कही। तो जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी द्वारा उपरोक्त संबंध में शासन को जानकारी दी गई। तब केन्द्रीय विद्यालय खोलने हेतु शासन द्वारा भेजी गई टीम ने ग्राम पंचायत के लेखपाल अश्वनी कुमार गुप्ता व उनके सहयोगी लेखपाल निरंजन के साथ टीम द्वारा जगह का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी गांव सभा में केन्द्रीय विद्यालय खुलने गांव का ही बल्कि संपूर्ण जनपद का विकास होगा। विद्यालय खुलने से अब जिले के बच्चों को शिक्षा के लिए कक्षा एक से इण्टर तक शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ग्राम सभा अजनारी-बड़ेरा में एक-एक मोक्षधाम बनवाया गया है। कब्रिस्तान में भी टीन सैट, स्द्रीट लाइट व चबूतरा बनवाया गया है। बड़ेरा गांव में गौशाला का निर्माण कराया गया है।उन्होंने कहा कि उपरोक्त दोनों गांवों में 14 सी.सी. रोड डलवाये गये हैं। गांव के कुओं की सफाई करवा कर उसका जीर्णोद्धार कराया गया है। ग्राम में पीने की पानी पर्याप्त व्यवस्था हेतु तीन समरसेविल डलवाई गई। आयुर्वेदिक अस्पताल भी स्वीकृति सन् 2024 में हो चुका है। जिसका बजट आने पर बनेगा। उन्होंने कहा कि बजट आने पर तालाब का जीर्णोद्धार कराया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार श्री के.पी.सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि उपरोक्त गांव के विकास में अहम् भूमिका निभाने वाली ग्राम की प्रधान श्री मती साधना कुशवाहा को सबसे पहले बधाई देना चाहता हूं। जिन्होंने अपनी मेहनत व लगन से गांव में विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने कहा कि गांव में केन्द्रीय विद्यालय खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में अब गांव के बच्चों को विद्यालय में रहने व पढ़ने की सुविधा के साथ-साथ अच्छी शिक्षा भी मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने प्रधान के प्रतिनिधि व उनकी टीम को बधाई दी। उपरोक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी तारा देवी विदूषी ने भी अपने संबोधन में कहा कि जब से साधना कुशवाहा प्रधान गांव की चुनी गई है तब गांव का विकास निरंतर हो रहा है। इस मोहित, अशोक कुशवाहा, सुरजीत कुशवाहा आदि सैकड़ों ग्राम वासियों मौजूद रहे।