Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आरोपी मौके से फरार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की
JALAUN NEWS: शुक्रवार शाम प्रताप नगर में दो लोगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे व सिर पर गहरी चोटें आईं। शोर सुनकर मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निवासी कंचन कुशवाहा पत्नी कमल कुशवाहा ने कोतवाली में तहरीर दी कि 24 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे उनके पति घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी इन्नु उर्फ माताप्रसाद पुत्र मंजीते कुशवाहा और उसका पुत्र आकाश उन्हें बुलाकर मोहल्ले में स्थित रवि के प्लॉट के पास ले गए। वहाँ दोनों आरोपियों ने मिलकर कमल कुशवाहा पर हमला किया। घटना के बाद मोहल्ले के लोग पहुंचे, तो आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 118(1), 115(2), 351(2) और 352 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।