शुभ कर्म करने से सुख संपत्ति, यश वैभव की प्राप्ति होती है

SAHARANPUR NEWS : गांव पठेड मे आयोजित श्रीमद् भागवत गीता के तीसरे दिन आचार्य संजय प्रपन्नाचार्य ने बताया कि शुभ कर्मो का फल सुख ,संपत्ति, पद,प्रतिष्ठा,मान सम्मान, यश,वैभव के रुप में प्राप्त होता है और अशुभ कर्मो का फल दुख दारिद्रय अपमान अपयश बीमारी कैद  आदि के रुप में प्राप्त होता है  उन्होंने बताया कि मानव के जीव को गर्भ में सातवे महीने दिव्य ज्ञान उत्पन्न हो जाता है। 108 दिन तक गर्भ उल्टा लटका जीव निरंतर ईश्वर से प्रार्थना करता है इस मानव शरीर को प्राप्त कर जन्म मरण से मुक्त होने का उपाय करुंगा परंतु संसार मे जन्म लेकर पुन:मोह माया में फंसकर नष्ट होने वाले व साथ न जाने वाले झूठे धन वैभव को इकठ्ठा करने में अनेक पाप अत्याचार करता है जिस का परिणाम इस जीवन में दुख और कष्टों के रूप व मृत्यु उपरांत अनेक नारकीय यातनाओं के रूप में अकेले  भोगना पडता है। इस अवसर पर रामनाथ सैनी बृजपाल सैनी नाथीराम सैनी वेदपाल सैनी विनोद सैनी प्रेम प्रभा सैनी बृजपाल सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *