Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: गौ रक्षा दल संघठन सहारनपुर द्वारा पटना गांव मे संघठन की बैठक का आयोजन किया गया जहाँ गौ रक्षा दल संघठन का विस्तार कर कृष्णा सैनी को नगर अध्यक्ष बना संघठन की जिम्मेदारी दी गयी। गौ रक्षा दल द्वारा पटना में एक मिटिंग आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार व जिला अध्यक्ष आयुष महाराज द्वारा चिलकाना नगर की जिम्मेदारी कृष्णा सैनी को सोंपी गई।राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार ने बताया कि यह नियुक्ति कृष्णा सैनी को उनके संगठन व गौ माता के प्रति सच्ची श्रद्धा व सेवा भाव को देखते हुए की गई है कृष्णा सैनी ने गौ रक्षा दल द्वारा नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार व जिला अध्यक्ष आयुष महाराज का आभार जताया और संगठन की नितियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान हरीश पंवार, आयुष महाराज, अनुराग गर्ग, हिमांशु रोहिला, प्रियांश रोहिला, राजू सैनी, सतपाल कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।