Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस ने लूट की घटना मे वांछित एक शातिर लूटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वहीं 3 बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। पकड़े गये लूटेरे के कब्जे से लूट के 2 मोबाइल फोन,3800 रूपये नकद, व अवैध असलाह, कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दस अक्टूबर को प्रवेश कुमार पुत्र जातिराम निवासी गांव बड़गाव द्वारा लूट की तहरीर दे बताया था कि गांव जाते वक़्त उससे व उसके दो अन्य साथियों से अज्ञात युवकों द्वारा तीन मोबाइल फोन व 10000 की लूट की थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा घटना को तुरंत संज्ञान मे लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आदेश दिए थे।जिसके सम्बन्ध मे त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फिरोजाबाद वाले रास्ते पर बाग मे कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक मे है। सूचना मिलने पर जैसे ही चिलकाना पुलिस मुखबिर द्वारा बताई जगह बाग मे पहुंची तो बदमाशों द्वारा पकडे जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जबाबी कार्यवाही करते हुए मौके से एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि उसके अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर वहाँ से फरार हो गया। पकड़े गये बदमाश की पहचान अहतसाम पुत्र इशरार निवासी गांव पटनी थाना चिलकाना के रूप मे हुई। थाना पुलिस द्वारा फरार बदमाशों की काम्बिग के दौरान तीन बाल अपचारी को गांव फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। जिनके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस 315 बोर, दो चाकू व लुटे गये दो मोबाइल फोन व 3500 रूपये नकद बरामद किये।थाना चिलकाना पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार बदमाश व बाल अपचारियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।