Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: शहर के कलेक्टर गंज क्षेत्र में रविवार को ‘ओलंपस जिम’ का उद्घाटन किया गया। यह जिम शहर के युवाओं और महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए एक नया मंच प्रदान करेगा। जिम का संयुक्त उद्घाटन नगर पालिका फतेहपुर की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी अर्चना गुप्ता और साधना सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फिटनेस आज की प्रमुख आवश्यकता है। ‘ओलंपस जिम’ आधुनिक मशीनों से सुसज्जित है और यहां कुशल प्रशिक्षक उपलब्ध रहेंगे, जो युवाओं तथा महिलाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिम संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य फतेहपुर के लोगों को एक उच्च-स्तरीय फिटनेस सेंटर उपलब्ध कराना है, जहां वे सकारात्मक माहौल में कसरत कर सकें। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भी अपने सहयोगियों सहित उपस्थिति दर्ज कर जिम संचालक मनोज गुप्ता घायल को बधाई दी है।
उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति, व्यापारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। इनमें ज्ञान सिंह, अमित शिवहरे, नरेन्द्र सिंह रिक्की, अरुण सिंह यादव, राजकुमार मौर्य, शीलू अवस्थी, राजू, विनोद शरण, प्रदीप गर्ग, राजू रावत, राजू परमजीत, सुजल, प्रांजल, बाबू, हर्षित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र गुप्ता, सुरेश शिवहरे और शिवम शिवहरे शामिल थे।