Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पत्रकारिता के पुरोधा को दी श्रद्धांजलि, हुआ मिष्ठान वितरण
FATEHPUR NEWS: पत्रकारिता जगत के महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और जन-जन की आवाज़ रहे स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी के जन्म उत्सव के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ यू.पी. फतेहपुर इकाई की ओर से रविवार को श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब ऑफ यूपी कार्यालय में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद ने की और संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उनके जीवन, संघर्ष और पत्रकारिता में योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने अपनी कलम को समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाकर पत्रकारिता को जनसेवा का पर्याय बना दिया। वहीं पत्रकारों ने विद्यार्थी जी के आदर्शों को आज की पत्रकारिता में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और आए हुए सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमशाद ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी जैसे पत्रकारों की विचारधारा हमें सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। प्रेस क्लब ऑफ यूपी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मेराजुद्दीन मेहताब, संरक्षक संदीप केसरवानी, नगर अध्यक्ष उमेश मौर्य, कोषाध्यक्ष इरफान काज़मी, प्रवीण कुमार सिंह, मोहम्मद शाहिद, फरहाज खान, बबलू सिंह, सूर्या, अमान जाफरी, अब्दुल समद खान, विनय त्रिवेदी बिनु, विक्टर रॉबर्ट, हसनैन कोटी, आजम, सत्येंद्र कुमार सहित प्रेस क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।