Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों द्वारा एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम सक्रिय हुई। टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सशक्तिकरण और सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि साथ ही महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और मोबाइल पर पैनिक बटन/आपातकालीन कॉल डेमो दिखाया गया। हेल्पलाइन में शामिल वीमेन पावर लाइन – 1090, पुलिस इमरजेंसी सेवा – 112, सीएम हेल्पलाइन – 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102, एम्बुलेंस सेवा – 108, महिला हेल्पलाइन – 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 आदि की जानकारी विस्तार से दी गई है। इसके साथ पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया गया और उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया।