Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाली 69वीं माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रयागराज मंडल टीम की कमान कौशांबी की पलक को चुना गया है। इसके लिए शनिवार को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रयागराज और कौशांबी के बालिकाओं की ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक शिक्षा निदेशक प्रयागराज संजय कुमार कुशवाहा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज देवव्रत सिंह व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष कुमार तिवारी ने किया। जिसमें कौशांबी जनपद की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें केजीबीवी नेवादा की छात्रा पलक ने अंडर 19 में हैमर थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व जैवलिन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। पलक के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उसे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में प्रस्तावित 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाली 69वीं माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलक को प्रयागराज मंडल की टीम की कमान सौंपी है। पलक को मिली इस सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा योगेश तिवारी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार सिंह, केजीबीवी नेवादा वार्डन शारदा तिवारी व खेल शिक्षिका कंचन ने छात्रा को बधाई प्रेषित की है।