Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: समाजसेवी एवं शिक्षाविद् शाह अशरफ ने शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए कड़ा क्षेत्र में मुफ्त कंप्यूटर साइंस शिक्षा संस्थान की नींव रखी है। रविवार को कड़ा स्थित दरगाह परिसर में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में जिले के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विचार किया गया। कॉन्फ्रेंस के बाद जमीन पर संस्थान की नींव रखी गई, जिससे जल्द ही जिले के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कंप्यूटर और साइंस की शिक्षा प्राप्त होगी। निस्बतें औलिया ट्रस्ट के अध्यक्ष शाह अशरफ ने बताया कि यह पहल गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही असली रोशनी है, हमारा प्रयास है कि हर बच्चा तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर देश का नाम रोशन करे।शाह अशरफ ने आगे बताया कि ट्रस्ट द्वारा जल्द ही अन्य सामाजिक व शैक्षिक कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे ताकि हर वर्ग के बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। समाजसेवी एवं शिक्षक शाह अशरफ की इस पहल से जिले के छात्र-छात्राओं को मुफ्त में कंप्यूटर साइंस की शिक्षा मिलेगी, जो तकनीकी युग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।