स्कूल के लिए निकली छात्रा नकदी व जेवर लेकर फरार, गांव के एक युवक पर केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी , जो केन के एक विद्यालय में पढ़ती थी , किशोरी की मां के मुताबिक दो दिन पहले शुक्रवार की सुबह उसकी 13 वर्षीय बेटी घर से स्कूल के लिए निकली थी , स्कूल की छुट्टी होने के बाद किशोरी शाम तक घर नहीं पहुंची तो घरवालों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि किशोरी स्कूल नहीं गई । किशोरी की मां ने काफी खोजबीन के बाद गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए सैनी पुलिस को शिकायती पत्र बताया कि उसकी बेटी घर से बड़ी बहन के जेवर, मोबाइल व चालीस हजार की नकदी भी साथ ले गई है । किशोरी की मां ने मामले में पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने कानेमई गांव के आकाश पुत्र पुजारी लाल के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *