नगर पंचायत कार्यालय से चोरों ने पार किया ई रिक्शा की बैटरी व स्टेपनी,केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत सिराथू कार्यालय में परिसर में खड़ी ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी की बैटरी व स्टेपनी चोरों ने पार कर दिया, सुबह जब नगर पंचायत कर्मियों ने देखा तो पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
नगर पंचायत सिराथू में कोखराज थाना क्षेत्र की दशरथपुर बिसारा निवासी अरुण कुमार चौकीदार के पद पर तैनात है। चौकीदार अरुण कुमार ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 24 अक्तूबर को वह छुट्टी पर था इस दौरान नगर पंचायत सिराथू परिसर में खड़ी ई रिक्शा कूड़ा गाड़ी की तीन बैटरी व तीन स्टेपनी बीती रात चोरों ने पार कर दिया। मामले में सैनी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *