Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खेल महाकुंभ का आगाज, बीएसए-11 टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने की रनों की बौछार
AURAIYA NEWS: जनपद के कस्बा बाबरपुर स्थित मंडी समिति में रविवार को बीएसए-11 टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आठ टीमों के कप्तान, आयोजन समिति के पदाधिकारी, संयोजक, अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट में जिले के अछल्दा, विधूना, एरवाकटरा, भाग्यनगर, अजीतमल, सहार सहित सभी सातों ब्लॉक की टीम ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में अजीतमल टाइगर्स, बिधूना टीम, अछल्दा टाइगर्स और बीएसए-11 टीम शामिल हैं, जबकि ग्रुप-बी में अछल्दा वॉरियर्स, औरैया तिलक, सहार सुपर जॉइंट्स और एरवाकटरा टीम के साथ सेमीफाइनल मैच का महा मुकाबला हुआ,साथ ही विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।