Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कब्जे से अवैध असलाह सहित चोरी का माल बरामद
AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 799/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित दो अभियुक्तगण- सचिन व मान सिंह उर्फ लंगडा को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए हुए कुल 22000/- रू नगद व अभियुक्त मान सिंह के कब्जे से अवैध असलाह तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल होंडा शाइन भी बरामद की गई। घटना वादी को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा लिफ्ट देकर वादी की जेब से 22000/- रूपये चोरी कर लेने के संबंध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली औरैया पर मु0अ0सं0 799/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 03 टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा एल0जी0 गार्डन के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दो अभियुक्तगण- सचिन व मान सिंह उर्फ लगंडा को दिबियापुर नहरपुल-ग्राम नरोत्तमपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया ll