Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: जनपद के एबी गार्डन में द औरैया फाइल जुर्म की सच्ची दास्तान फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद शविनार को प्रतिभाशाली प्रतिभागियों का ऑडिशन हुआ जिसमें करीब एक सैकड़ा लोगों ने प्रतिभाग़ किया करीब 35 प्रतिभाशाली कलाकारों का मूवी में काम करने के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने कहा फिल्में समाज का दर्पण हुआ करती है जो फिल्मों नाटकों में फिल्माया जाता है उसका समाज अनुसरण करता है इसलिए फिल्मी डायरेक्टर व कलाकारों को चाहिए की अच्छी से अच्छी कहानी बनाकर समाज को दिखाएं जिससे समाज पर अच्छा असर पड़े समाज उसका मार्गदर्शन प्राप्त करें इस अवसर पर प्रमुख रूप से मूवी फिल्म के डायरेक्टर आर्यन, प्रोड्यूसर शिवा मिश्रा, एके राज, विमल एडवोकेट, सुनील कुमार, शालू, सृष्टि, काजल, संध्या, घन श्याम, डॉ संजय कुशवाहा, निधि पटेल, रिचा तिवारी, आकांक्षा, अरुण कुमार, अमन सहित तमाम ऑडिशन देने वाले कलाकारों ने अपनी-अपनी कला को दिखाकर ऑडिशन दिया।