Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में ‘जिला महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। महिला सम्मेलन में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई।महिला सम्मलेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास संयुक्त समिति की सभापति व कल्याणपुर विधानसभा से विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि जब तक देश की महिला आत्मनिर्भर नहीं होगी, तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, भारत की नारी शक्ति हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न तभी साकार होगा जब हर महिला को शिक्षा, रोजगार और सम्मान समान रूप से प्राप्त होगा।पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है ।महिला सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प दिलाया।महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने महिलाओं को दी जा रही प्राथमिकता, नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण और ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ के महत्व पर प्रकाश डाला।
सम्मेलन के अंत में उपस्थित महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।महिला मोर्चा सम्मलेन को यति सिसौदिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। महिला सम्मेलन का कुशल संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा प्रमिला पालीवाल ने किया।महिला मोर्चा सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, अभियान जिला संयोजक विकास भदौरिया, कार्यक्रम संयोजक नीतू नारायण मिश्रा, जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा, जिला महामंत्री डॉ अनीता जाटव, उपाध्यक्ष सोनिया चक, राधा पाल, सोनी कठेरिया, पूजा श्रीवास्तव सहित महिला मोर्चा जिला, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।