घर में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बीमार बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची

ETAWA NEWS: घर में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। आपको बताते चलें मोहल्ला गली गोदाम निवासी हलवाई वीरेंद्र कुमार पोरवाल उर्फ (अल्लू) के बने तीन मंजिला मकान के नीचे मंजिल में रखे फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई  देखते ही देखते घर में रखा घर गृहस्ती का सामान आग की चपेट में आने से जल कर क्षतिग्रस्त हो गया हादसे के समय घर के अंदर मौजूद बुजुर्ग बीमार महिला आग में फंस गई जिससे परिजनों सहित लोगों में चीख पुकार मच गई बुजुर्ग महिला के पुत्र पंकज पोरवाल ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर सूझबूझ दिखाते हुए| आग कि लपटों में फसी बीमार व चलने में असमर्थ अपनी माँ को बाहर निकाल कर जान बचाई। बताया की घर के भीतर आग लगने से घर में धुआं भर गया था जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया मोहल्लेवासियों की मदद से पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार के पंकज ने बताया कि आग लगने से घर गृहस्ती का सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *