सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पैशनर्स एसो०  की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

JHANSI NEWS: सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पैशनर्स एसो० की मासिक बैठक  के०सी० सविता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. जिसमें राज कुमार निगम, कैलाश नारायण गुप्ता, धर्मवीर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस माह में भी मासिक बैठक होगी. उसमें जितने भी संगठन के पैशनर्स साथियों की जन्म तिथि होंगी. उनका सम्मान संगठन की ओर से मीटिंग वाले दिन ही किया जाये। भगवान दास कुशवाहा,  सुधाकर शर्मा, लाला राम विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आठवां वेतन आयोग 01-जनवरी-2026 से लागू होना है परन्तु आज तक अध्यक्ष तक की नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है जिसके लिये प्रान्तीय स्तर से धरना प्रदर्शन किये जाने पर उसमें भागीदारी करने का निर्णय लिया गया। सोहन सिंह यादव, राम पाल सिंह निरंजन,  हरी कृष्ण सक्सेना ने मासिक वैठक में अधिक से अधिक पैशनर्स साथियों को उपस्थित होने के लिये निवेदन किया ।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज नामदेव, शारदा प्रसाद दुवे, पूरन लाल तिवारी, नरेन्द्र कुमार वर्मा, वीर सिंह राजपूत, अशोक कुमार झां, लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, रामवावू खरे, एस०डी० गुप्ता, उमाशंकर कुशवाहा, आशुतोष तिवारी, सुरेश चन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहें । संचालन राज कुमार निगम ने किया तथा आभार  व्यक्त लाला राम विश्वकर्मा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *