मिर्जापुर में एक बार फिर इंसानियत हुई शर्मसार, नौ साल की बच्ची संग अधेड़ ने की दरिंदगी की सारी हदें पार

MIRZAPUR NEWS: (ब्योरो प्रमुख शाहिद वारसी) थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र में 9 साल की नन्ही बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा हैवानियत किए जाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, माता-पिता किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए थे, और उन्होंने बच्चों को पड़ोसी अधेड़ शख्स के जिम्मे छोड़ रखा था। लेकिन जैसे ही मौका मिला वो दरिंदा मासूम बच्ची के साथ हैवानियत पर उतर आया। जब बच्ची के माता-पिता घर लौटे तो बच्ची की हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने कटरा पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर जाकर की जांच-पड़ताल की।
इस घिनौनी वारदात की खबर मिलते ही थाने पर हिंदूवादी संगठनों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।
वहीं पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुट गई है
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि आज दिनांक 26.10.2025 को थाना कोतवाली कटरा में सूचना मिली कि एक 9 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक टेलर ने गलत तरीके से छेड़छाड़ की है। यह टेलर पिछले 15 साल से वहीं दुकान चला रहा था।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सूचना सही पाई गई। इस मामले में थाना कटरा में लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आरोपी को जल्द सजा दिलाई जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *