Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: समग्र अकादमी बड़ागाँव में दीपावली के उपरांत बुंदेली काव्य गोष्ठी एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मति पुख्खन देवी कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि थाना बड़ागाँव प्रभारी राजेश कुमार एवं सूरज कुमार सब इंस्पेक्टर मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि आलम साहब ने की कार्यक्रम में कवियों की श्रेणी में रामेश्वर प्रसाद, मोदी, रामसेवक कुशवाहा, निर्धन, जगदीश बाबु, रमेश पाल, दल जीत दलेर, कार्तिक भासने, ध्रुवराज बुंदेला, देवेश जादौन, रविन्द्र, दीपक परिहार उपस्थित रहें। कार्यक्रम के आयोजक विवेक कुमार मलंग, सह आयोजक कुँवर वीरेंद्र प्रताप सिंह (कुँवर साहब बुंदेली), हरिकृष्ण कुशवाहा, निहाल कुशवाहा रहें। कार्यक्रम में राहुल पार्षद, एड. गौरव झारखड़िया पार्षद, ओमप्रकाश कुशवाहा मनीष दुबे पार्षद, रामकुमार वर्मा प्रधानाचार्य, मृदुल प्रधानाचार्य, सुमित महाराज, काशीराम कुशवाहा प्रधानाचार्य, कपिल, वेदप्रकाश, आदित्य व नगर के समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन निहाल कुशवाहा ने किया एवं आभार व्यक्त कुँवर वीरेंद्र प्रताप ने किया।