फतेहपुर में लगेगा संत समागम रामभद्राचार्य समेत देशभर के संत होंगे शामिल बनेगा भव्य जगन्नाथ धाम

FATEHPUR NEWS: फतेहपुर के पक्का तालाब में बनने जा रहे जगन्नाथ धाम मंदिर की तैयारियां जोरों पर हैं।जगन्नाथपुरी की तर्ज पर निर्मित होने जा रहा यह मंदिर जिले में भव्य धार्मिक आस्था का केंद्र बनने जा रहा है। दो नवंबर को मंदिर का शिलान्यास समारोह आयोजित होगा, जिसमें जगतगुरु रामभद्राचार्य सहित देशभर के प्रमुख संत शामिल होंगे। मंदिर का निर्माण विशेष प्रकार के पत्थरों से किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई लगभग 70 फीट होगी। मंदिर में स्थापित की जाने वाली भगवान जगन्नाथ की मूर्ति को पुरी के मुख्य महंत की देखरेख में तैयार किया जा रहा है। शिलान्यास समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं समाजसेवी संतोष तिवारी लगातार स्थल पर जाकर स्वयं एक-एक चीज का देखरेख स्वयं कर रहे हैं भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी भी मंदिर की स्थल पर मौजूद रहते हैं वहीं प्रशासन के द्वारा  आज निरीक्षण किया गया जिलाधिकारी फतेहपुर रविंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह मंदिर स्थल पर जाकर पूरी तैयारी को बारीकी से देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *