जिलाधिकारी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक सुरक्षा निरीक्षण

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने सोमवार को निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक सुरक्षा निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का अवलोकन किया, जो सभी सक्रिय एवं सुचारू रूप से कार्यरत पाए गए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी भी प्राप्त की, जिसमें पाया गया कि वेयरहाउस की सुरक्षा हेतु 01 हेड कॉन्स्टेबल एवं 04 कॉन्स्टेबल की तैनाती 24×7 ड्यूटी प्रणाली पर की गई है। इस दौरान जिलाधिकारी ने फायर सिलेंडरों की वैधता की जांच की और डीबीआर (डाटा बैकअप रजिस्टर) में डाटा स्टोरेज की स्थिति का परीक्षण किया, जो आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/प्रभारी अधिकारी (ईवीएम/वीवीपैट) अनामिका श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि एवं नोडल अधिकारी (ईवीएम) सत्येन्द्र सिंह तथा प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *