Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी चार दिन पहले पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ घर से बीस हजार की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई , किशोरी की मां ने खोजबीन के बाद युवक के घर उलहाना देने गई तो युवक के परिजन पीड़िता को गाली गलौच कर धमकी देने लगे पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 23 अक्टूबर की प्रातः चार बजे के करीब पड़ोसी गांव के एक युवक के साथ घर से बीस हजार की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई , पीड़िता का आरोप है कि बेटी की खोजबीन के बाद युवक के घर उलाहना देने गई तो युवक के परिजन गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे । पीड़िता की शिकायत पर कड़ा धाम पुलिस थुलगुला गांव निवासी बृजेश के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।